Sign in using Google

Please choose an option to continue.

Existing users sign in with Google to continue.

हमारे बारे में
Trimbak Mukut

हमारे बारे में

"त्र्यंबकेश्वर यह भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक दिव्य ज्योतिर्लिंग है।"

Trimbak Mukut

हमारे बारे में

त्रिम्बकेश्वर महादेव मंदिर पुरोहित

त्र्यंबकेश्वर मेस्थित पुरोहित संघ संस्थान (purohitsangh.org) लगभग ३०० विभिन्न पुरोहितो से बनी अधिकृत संस्था है, जो वाय-२०३ -२१५ से प्रमाणित है। त्र्यंबकेश्वर मंदिर मे पुरोहितो की सदियों से विरासत का होना गर्व की बात है।

purohit profile

पुरोहित समिति कई सालों से सभी यजमानो को उनकी समस्याओं का निवारण देने और त्र्यंबकेश्वर मंदिर में विविध अनुष्ठान सम्पन्न करने का कार्य कर रही है। पुरोहितों के पास ताम्रपत्र है जिस पर अधिकृत पुरोहित संघ का प्रतीक चिन्ह है, जो उनकी अधिकृतता दर्शाता है। सभी पुरोहित कई पीढ़ियों से विविध पूजा विधियां करते आ रहे हैं।

पुरोहितों के पास यजमानों की नामावली (पूर्वजों द्वारा की गई विभिन्न पूजाओं की जानकारी) है, जो कई पीढ़ियों से सहेजी गई है। सभी पुरोहित स्वयं प्रतिष्ठित संस्कृति के प्रतिनिधि हैं। उनकी उपस्थिति के कारण, त्र्यंबकेश्वर यह पुरोहितों की नगरी के नाम से जाना जाता है|

Namavali

जहां अनेक पुरोहित विभिन्न अनुष्ठानों के लिए आपका स्वागत करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि, जो कोई भी त्र्यंबकेश्वर आता है, वह भगवान शिव के आशीर्वाद के बिना नहीं लौटता। स्कंदपुराण, पद्मपुराण, त्र्यंबकेश्वर माहात्म्य जैसे धार्मिक ग्रंथों में त्र्यंबकेश्वर की महिमा का वर्णन किया गया है। शास्त्रों के अनुसार, कहा गया है कि नारायण नागबली, कालसर्प पूजा, रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र जाप जैसे अनुष्ठान त्र्यंबकेश्वर के स्थानिक गुरूजी के मार्गदर्शन में यहीं पवित्र स्थानों पर ही करने चाहिए। "अधिकृत" यह शब्द उन पंडितों के लिए है जिनके पास ताम्रपत्र है। यह पोर्टल त्र्यंबकेश्वर और लोगों के बीच एक सेतु है जो त्र्यंबकेश्वर के बारे में जानकारी तथा अधिकृत पुरोहितों से संपर्क का माध्यम है।

इस विज्ञान के युग में, भक्तों और त्र्यंबकेश्वर के गुरूजी के बीच एक नवीन माध्यम यह वेबसाइट है, जिसे सभी पुरोहित संघ के पुरोहितों का सहयोग प्राप्त है।

इस वेब पोर्टल में आप त्र्यंबकेश्वर नगरी और त्र्यंबकेश्वर मंदिर के बारे में ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ आप आध्यात्मिकता, पुरोहित, त्र्यंबकेश्वर गुरूजी और त्र्यंबकेश्वर का इतिहास आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हमारा उद्देश्य है कि आपको त्र्यंबकेश्वर की आध्यात्मिकता और विभिन्न पुरोहितों द्वारा किए जाने वाले पूजाओं के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त हो।

यह पुरोहितों के फोटो / वीडियो गैलरी की रेखाचित्र है जिससे आपको त्र्यंबकेश्वर के गुरूजी / पुरोहितों की जानकारी मिलेगी। आप ऊपर दिए गए पूजा सेक्शन में से अपनी संबंधित पूजा बुक कर सकते हैं। पूजा की बुकिंग करते समय आप सीधे पुरोहितों से संपर्क कर सकते हैं और अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपको यह जानना है कि पूजा कैसे की जाती है, कब करनी चाहिए, और केवल त्र्यंबकेश्वर में ही क्यों करनी चाहिए, तो आप सीधे पुरोहितों से प्रश्न कर सकते हैं।

यह पोर्टल (trimbakeshwar.org) में त्र्यंबकेश्वर में किए जाने वाले अनुष्ठान और उनकी प्रक्रिया की जानकारी दी गई है। इस पोर्टल पर आपको सभी अद्यतन पूजा व संबंधित लेखों (trimbakeshwar.org/articles) की जानकारी भी मिलेगी। हमारा उद्देश्य है कि आपको त्र्यंबकेश्वर और मंदिर में होने वाले अनुष्ठानों की सही जानकारी प्राप्त हो। यह वेबसाइट एरिक इन्फोलिंक ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित है।

↑ Ask Guruji Make Kundali

Copyrights 2026 Privacy Policy All Rights Reserved | Designed and Developed By AIGS Pvt Ltd